Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 12 साल के किशोर की गोली मारकर निर्मम हत्या, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 20, 2025
Post views : 176

12 साल के किशोर की गोली मारकर निर्मम हत्या, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज!

    उत्तर प्रदेश महाराजगंज : दरअसल जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो टोला रामनगर गांव से दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, यहां रहने वाले 12 वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मासूम की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव के लोग सदमे में हैं, पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है, निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो टोला रामनगर गांव निवासी साबिर के अनुसार बेटा जान मोहम्मद घर के बाहर खेलने गया था, इसी दौरान गांव के ही प्रवेश का बेटा साहिल उसे बुला कर अपने घर ले गया, जहां समीउल्लाह, अरमान, सलिमा निशा, रेशमा, सलमान, साहिद और बब्लू समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे, इसी दौरान सुनियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने जान मोहम्मद की गोली मार कर हत्या कर दी, साबिर के अनुसार आरोपियों ने साजिश के तहत गोली चलाई थी, क्योंकि उसी समय गांव में बारात निकल रही थी जिसमें बैंड-बाजों का शोरगुल था, इसी शोर का फायदा उठाकर आरोपियों ने गोली मार दी, इसमें आरोपी बब्लू हथियार लाने में शामिल था. इसके बाद साहिल ने जान मोहम्मद के सिर में गोली दाग दी, जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई थी, निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, मासूम के पिता साबिर की तहरीर पर साहिल पुत्र परवेज, सुहैल पुत्र परवेज, समीउल्लाह पुत्र बन्हु, अरमान पुत्र समीउल्लाह, सलिमुन निशा पत्नी समीउल्लाह, रेशमा पत्नी परवेज, जुल्फेकार पुत्र साजिद, सलमान पुत्र साजिद, शायरा पत्नी साजिद, साहिल उर्फ लड्डन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन