Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पिता और दो बेटों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 4, 2025
Post views : 165

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पिता और दो बेटों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत!

  उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : बुलंदशहर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई इस हादसे में कार में सवार पिता और दो बेटों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में पिता-पुत्रों के अलावा भतीजी भी शामिल थी वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताया जा रही है. बुलंदशहर में हादसा मंगलवार सुबह 5:45 बजे बराल रोड पर गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुबास रजवाहे के पास हुआ. परिवार ऑल्टो कार से एक शादी समारोह से लौट रहा था एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने परिवार गया था. कार नहर में गिरते ही वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. कार में सवार लोगों को बचाने की कोशिश की गयी. नहर काफी गहरी थी. इस वजह से लोगों को बचाया नहीं जा सका सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे के बाद कार को बाहर निकाला. सभी को जिला अस्पताल भेजा गया वहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अमरोहा के नंगला नसीर में रहने वाले निपेंद्र (40 वर्ष), बेटे कन्हैया (16 वर्ष), हर्ष (10 वर्ष), पत्नी कौशल (39 वर्ष) और छोटे भाई पवन की बेटी वंशिका (16 वर्ष) के साथ मंगलवार सुबह ऑल्टो कार से सिकंद्राबाद में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे निपेंद्र कार चला रहे थे निपेंद्र, कन्हैया, हर्ष और वंशिका की कार के अंदर डूबने से मौत हो गई पत्नी कौशल की हालत गंभीर बतायी जा रही है पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन