Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मुरादाबाद में लापता युवती का शव संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में मिला, एक युवक पुलिस हिरासत में!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Sep 1, 2025
Post views : 115

यूपी के मुरादाबाद में लापता युवती का शव संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में मिला, एक युवक पुलिस हिरासत में!

    उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : दरअसल मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार को गन्ने के खेत से 22 साल की युवती का शव मिला, जिसपर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची शव को बरामद किया और उसकी शिनाख्त कर जांच पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार युवती बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी, 24 अगस्त की सुबह घर से रामपुर ज़िले के सेफ़नी कस्बे स्थित एक हेल्थ केयर क्लीनिक में जाने के लिए वह निकली थी. तभी से वह लापता हो गई और उसका कोई सुराग नहीं मिला, परिजन लगातार तलाश करते रहे, पुलिस को गुमशुदगी की सूचना भी दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, वहीं उसकी बहन ने बताया कि उनके घर में 2 बहन और 2 भाई हैं. 24 अगस्त को वह क्लीनिक के लिए निकली और उसी दिन से लापता हो गई. तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है   फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पूछताछ की जा रही है.एसपी रूरल कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में 22 साल की लापता युवती का शव कुंदरकी थाना क्षेत्र के चक फ़ाज़लपुर में गन्ने के खेत से बरामद हुआ, वह 24 अगस्त से लापता हुई थी आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन