Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: चप्पल से पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्त की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 20, 2025
Post views : 119

चप्पल से पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्त की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश मथुरा : मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरेरा के जंगलों में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है साथ ही महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरेरा के जंगलों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था मृतक महिला की पहचान अनीता पत्नी रवि निवासी छाता के रूप में हुई थी. पहले महिला के परिजनों ने पति रवि पर महिला की हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रवि के मित्र दीपक ने कहासुनी के बाद महिला की जंगल में ले जाकर हत्या कर दी   SP सिटी ने जानकारी देते हुए एसपी सिटी अरविंद ने बताया कि वृंदावन के जंगल में एक महिला की शव बरामद हुआ था इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्यों के आधार पर महिला की शिनाख्त की थी. पूछताछ में यह जानकारी सामने आई की महिला के पति का एक दोस्त है दीपक महिला की हत्या के दौरान उसके घर पर आया था. इस दौरान महिला और दीपक की आपस में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई. इसके बाद महिला ने दीपक की चप्पल से पिटाई कर दी तो, महिला को दीपक घटनास्थल पर ले गया और वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पेड़ से महिला को लटका दिया.दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में उसने बताया कि उसके द्वारा ही यह घटना की गई है महिला का जो मोबाइल गायब हुआ था, वह भी आरोपी से बरामद कर लिया गया है पुलिस आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन