Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ महिला हत्याकांड में ऑटो ड्राइवर का भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 22, 2025
Post views : 172

लखनऊ महिला हत्याकांड में ऑटो ड्राइवर का भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ में 18 मार्च की रात लूट के बाद रेप में नाकाम होने पर ई-रिक्शा चालक ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा को भी बरामद कर लिया है मुख्य आरोपी पर लगभग दो दर्जन मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं. आरोपी दुबग्गा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है पकड़े गए बड़े भाई पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे हैं DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम लगी थी आलमबाग से लेकर घटना स्थल के बीच सैकड़ों सीसीटीवी कैमरो की फुटेज व ई-रिक्शा चालकों की सूची चेक गई सर्विलांस व मुखबिर से जानकारी के आधार पर हत्या में शामिल आरोपी दिनेश कुमार (35) पुत्र विजय कुमार निवासी एस-2/436 बसंत कुन्ज योजना कॉलोनी निकट चौकीदार मैरिज हाल थाना दुबग्गा को संन्यासी बाग थाना क्षेत्र मलिहाबाद से गिरफ्तार किया गया वहीं मौके से मुख्य आरोपी अजय (26) पुत्र विजय कुमार फरार हो गया गिरफ्तारी के लिये गठित टीम दबिश दे रही है गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज ऑटो व मृतका के शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र बरामद हुये हैं, आरोपी दिनेश ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं अजय आलमबाग से युवती को बैठाकर ला रहा था, रास्ते मे अन्धे चौकी के पास मैं ऑटो में बैठ गया घटना स्थल पर रेप करने की कोशिश की पकड़े जाने के डर से महिला के सलवार की डोरी से से गला घोंटकर हत्या कर दी दिनेश ने बताया, जब घटना को अंजाम दिया गया, उस समय ऑटो पर नंबर प्लेट नहीं थी बाद ऑटो की पहचान छिपाने और बचाव के लिए नंबर प्लेट को दोबारा लगा दिया था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन