Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: India की जीत का जश्न मना रहे B.Tech Student की हत्या, आगरा में हमलावरों ने चाकुओं से गोद उतारा मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 196

India की जीत का जश्न मना रहे B.Tech Student की हत्या, आगरा में हमलावरों ने चाकुओं से गोद उतारा मौत के घाट!

  उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल ताज नगरी के  सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार रात भारत और न्यूजीलैंड का मैच देख रहे दयालबाग शिक्षण संस्थान के बीटेक छात्र सिद्धांत गोविंदम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, छात्र तीन दोस्तों के संग मैच देखने आया था तभी बाइक सवार हमलावर आए उन्होंने मैदान में खड़े होने का कारण पूछा और रुपए मांगे जब छात्र और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने हमला कर दिया, हमलावरों ने छात्र को चाकू से गोद डाला इसके बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए छात्र की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई हैं जानकारी के मुताबिक, वारदात रात करीब साढ़े 9 बजे की है आवास विकास कॉलेनी सेक्टर-7 निवासी 24 वर्षीय सिद्धांत गोविंदम रविवार रात काॅलोनी के शुभम गुप्ता, पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी शशांक राना और अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट निवासी सिद्धांत राना के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चाैराहे पर गए, जहां पर मैदान में खड़े होकर चारों युवक मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे, शुभम गुप्ता और शशांक राना ने सिकंदरा थाना पुलिस को बताया कि हम सभी मोबाइल पर मैच दे रहे थे, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए उन्होंने पहले ये पूछा, यहां पर क्या कर रहे हो इसके बाद तीनों युवकों ने हम चारों से रुपए मांगे रुपये देने से इनकार किया तो तीनों युवक हमलावर हो गए उन्होंने चाकू निकालकर सिद्धांत के पेट में मार दिया जब उसे बचाने का प्रयास कि तो हमलावरों ने मारपीट कर और हमला बोल दिया किसी तरह हमलावरों से बचे. शोर मचाया तो हमलावर भाग गए जब गंभीर रूप से घायल सिद्धांत को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया   SP हरिपर्वत आदित्य सिंह के अनुसार छात्र सिद्धांत गोविंदम पर हमले और मौत की सूचना करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को मिली. जिस पर मौके पर पहुंची मृतक के तीनों दोस्तों से पूछताछ की. जिसमें ये पता चला कि चारों दोस्त पार्टी करने आए थे उनके पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं. हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं वहीं सिद्धांत गोविंदम की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिजन ने सिकंदरा थाना पुलिस को बताया कि सिद्धांत दयालबाग शिक्षण संस्थान में बीटेक पढ़ रहा था शशांक अपने पिता के साथ कारोबार करता है जबकि, सिद्धांत राना और शुभम गुप्ता बीकॉम के छात्र हैं शुभम पड़ोसी है अक्सर चारों दोस्त पार्टी करने के लिए रात में घर से निकलते थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन