Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ के एक होटल में राजस्थान के कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शरीर पर नहीं थे कपड़े, मध्य प्रदेश की गर्लफ्रेंड फरार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 21, 2025
Post views : 118

लखनऊ के एक होटल में राजस्थान के कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शरीर पर नहीं थे कपड़े, मध्य प्रदेश की गर्लफ्रेंड फरार!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ में राजस्थान के एक कारोबारी की होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई घटना उस वक्त की है जब वह सोमवार की देर रात नहाने के लिए बाथरूम में गए थे शोर मचने पर होटल स्टाफ और महिला मित्र उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया इस बीच कारोबारी की गर्लफ्रेंड फरार हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है चिनहट इंस्पेक्टर भरत पाठक ने बताया कि राजस्थान के कारोबारी निलेश भंडारी 18 जनवरी को व्यापार के सिलसिले में लखनऊ आए थे वह चिनहट के कमता स्थित एक होटल में रुके थे उनके साथ मध्य प्रदेश की एक महिला मित्र भी रुकी हुई थी सोमवार देर रात दोनों लोग टहल कर होटल वापस पहुंचे थे निलेश नहाने के लिए बाथरूम चले गए वहां वह नग्न अवस्था में लड़खड़ा कर गिर गए इस पर महिला मित्र जोर-जोर से चिल्लाने लगी होटल स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचा सभी निलेश को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इंस्पेक्टर के मुताबिक इस बीच कारोबारी की महिला मित्र होटल से कुछ सामान लाने के बहाने फरार हो गई पुलिस उसकी तलाश कर रही है वहीं निलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है निलेश के परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी वहीं होटल स्टाफ के मुताबिक निलेश भंडारी 302 नंबर कमरे में रुके थे उन्होंने अपनी पत्नी का आधार कार्ड जमाकर कमरा लिया था बाद में पानी की समस्या होने पर उनका रूम चेंज कर दिया गया था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन