Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सोलर उपभोक्ता का कनेक्शन काटना जेई-एसडीओ पर भारी, चेयरमैन ने की बड़ी कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 26, 2025
Post views : 90

ऊर्जा मंत्री तक पहुंची शिकायत के बाद चेयरमैन ने लगाई क्लास

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। सोलर उपभोक्ता का कनेक्शन बिना समय दिए काटना बिजली विभाग के अफसरों को भारी पड़ गया। चेयरमैन मध्यांचल आशीष गोयल ने जांच के बाद एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया, जबकि एक्सईन सिटी सौरभ निगम का तबादला कर दिया गया है। बता दें कि कल्याणी मोहल्ला निवासी अनुपमा शुक्ला ने वर्ष 2022 में अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया था। इसके बाद से रीडिंग लेने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। कुछ दिन पहले ही उन्हें अचानक 30 महीने का ₹1.31 लाख का बिल भेज दिया गया। जब उपभोक्ता ने रीडिंग से तुलना की तो बिल गलत पाया गया। उन्होंने इस संबंध में एक्सईन सिटी सौरभ निगम से शिकायत की थी। एक्सईन ने संबंधित एसडीओ और जेई को बिल सुधारने के निर्देश दिए, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दबाव के बाद 22 अक्टूबर को बिल में सुधार हुआ, मगर उपभोक्ता को भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। 24 अक्टूबर की दोपहर विभागीय टीम पहुंची और बिना नोटिस उनका कनेक्शन काट दिया।

ऊर्जा मंत्री तक पहुंची शिकायत

इस कार्रवाई से परेशान होकर अनुपमा शुक्ला ने सीधे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से संपर्क किया और पूरी घटना बताई। मंत्री ने तत्काल चेयरमैन मध्यांचल को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा हुई। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर चेयरमैन ने एसडीओ सुशील कुमार और जेई मुकेश भारती को निलंबित कर दिया, साथ ही टेक्नीशियन सुधीर कुमार को भी सस्पेंड किया गया। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चेयरमैन के आदेश पर तत्काल कार्रवाई की गई है। एक्सईन और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी गई है।

भाजपा नेता के हस्तक्षेप से खुला मामला

सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ता भाजपा नेता क्षितिज शुक्ला के पुत्र हैं। वे 13 अक्टूबर को एसडीओ से बिल संबंधी समस्या लेकर मिले थे। उन्होंने अनुरोध किया था कि बिल सुधार के बाद भुगतान के लिए कुछ समय दिया जाए, लेकिन एसडीओ ने लापरवाही दिखाते हुए कहा कि मंत्री जी तो शिकायत सुनने के लिए हैं, "आप भी चले जाइए।” इसके बाद क्षितिज शुक्ला ने 14 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री को शिकायत भेज दी। मामला मंत्री तक पहुंचने के बाद भी जब विभाग ने जल्दबाजी में कनेक्शन काट दिया, तो पूरा मामला तूल पकड़ गया।

विभाग पर पहले से लगते रहे आरोप

सूत्रों के मुताबिक, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पहले भी बकायादारों का निस्तारण चलने के बीच कनेक्शन काटने और बिजली चेकिंग के नाम पर वसूली करने की शिकायतें ऊर्जा मंत्री के पास पहुंच चुकी थीं। कहा जा रहा है कि मंत्री पहले से ही इन शिकायतों पर नजर रखे हुए थे, इसलिए जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए।

विभाग में मचा हड़कंप

चेयरमैन आशीष गोयल ने स्पष्ट कहा कि बिल सुधार के बाद उपभोक्ता को बकाया जमा करने का समय दिए बिना कनेक्शन काटना गंभीर लापरवाही है। कार्रवाई के बाद विभागीय अफसरों में हड़कंप है और अब सभी उपभोक्ता शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन