Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने विभिन्न मांगों लेकर 6,सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 67

किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने विभिन्न मांगों लेकर 6,सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के मीरगंज में किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने विभिन्न मांगों को लेकर 6,सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें सड़क एवं पुल निर्माण,राशन कार्ड बनवाने, छुटटा घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला भेजने,अवैध कब्जे हटवाने,बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध बासुली रोकने, विकलांग को इलेक्ट्रॉनिक साइकिल देने तथा किसानों की विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।समस्याओं को लेकर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सबार होकर मीरगंज पहुंचे जहाँ उन्होंने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को एसडीएम समक्ष प्रस्तुत किया और मौजूद एसडीएम मीरगंज इशिता किशोर को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।एसडीएम ने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वासन दिया।मौके पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनकी मांगों में गोरा लोकनाथ पुल पर टूटी सड़क की मरम्मत व रसूलपुर में बंद नालियों की सफाई,देवन नदी पर पुल निर्माण शामिल है।नदी पर पुल बनने से किसानों की भूमि कटान से बच सकेगी, मनकरी की टूटी सड़क के निर्माण की मांग भी की।वहीं यह भी बताया कि टूटी सड़क के कारण आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चुटेल हो रहे हैं।आवारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया, जिसके लिए आवारा पशुओं के संरक्षण की मांग की गई, किसानों ने बिजली विभाग पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का भी आरोप लगाया लाइनमैन द्वारा केवल जोड़ने के एवज में मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया उक्त सभी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह,फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डेनिश अख्तर,जिला उपाध्यक्ष इमरान अली खान,कमला देवी, फाजिल खान,अंकित प्रताप सिंह,तुलाराम गंगवार,पुरुषोत्तम गंगवार,रूप किशोर,नदीम, राजाराम,विश्वजीत सिंह,वरुण राठी,विवेक राठी,गौरव सिंह राठी,अवधेश पाठक,ओमपाल पाल,डॉ हरिओम शर्मा,मुमताज अहमद,मदनलाल गंगवार समेत सैकड़ो किसानों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन