Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या, रामनगर की झाड़ियों में मिला शव!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 29, 2025
Post views : 150

वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या, रामनगर की झाड़ियों में मिला शव!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल वाराणसी के  रामनगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर हमला करके हत्या कर दी गई गार्ड का शव दुर्गा मंदिर के पास, काशी राज परिवार की जमीन की झाड़ियों पर मिला घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक पिछले 20 सालों से वाराणसी में रहकर जीवनयापन कर रहा था वाराणसी के रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास झाड़ियों में चंदौली के फत्तेपुर निवासी श्याम जी पटेल (55) वर्ष की लाश मिली, शव से ही कुछ दूरी पर एक साईकिल खड़ी मिली उस पर एक टोपी पड़ी थी जिसे मृत सिक्योरिट गार्ड का बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त श्याम जी पटेल के रूप में की वह रामनगर साहित्यनाका मोड़ पर एक स्कूल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे सूचना पर पहुंची पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया मीरा कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी लोगों ने बताया कि श्याम जी पिछले एक सप्ताह से साहित्य नाका स्थित एक स्कूल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम कर रहे थे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ड्यूटी थी इसके पहले जीवनाथपुर में एक घर में सिक्योरिटी गार्ड थे उनका किसी से कोई विवाद नहीं था वो बहुत ही सरल इंसान थे उनकी हत्या करने वाले बदमाशों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए DCP काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान हैं, इससे क्लॉटिंग के बाद मौत हुई होगी फारेंसिक की टीम बुलाई गई है जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया मृतक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था वहीं, फत्तेपुर निवासी संदीप ने बताया कि श्यामलाल बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के थे वो अपने भाई के साथ पिछले 20 सालों से यही रहते थे चार भाई और उनका बेटा बाहर रहता है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन