Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की मौत, हॉस्टल के कमरे में बेड पर शव!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jul 11, 2025
Post views : 201

यूपी के गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की मौत, हॉस्टल के कमरे में बेड पर शव!

    उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जनपद में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD) गोरखपुर के एनेस्थीसिया विभाग के 32 साल डॉक्टर की उसके हॉस्टल के कमरे शव मिलने से हड़कंप मच गया है, अविशो डेविड नाम के इस डॉक्टर की लाश उसके कमरे में बेड पर पड़ी मिली, दरवाजा अंदर से बंद था,सुबह लगभग 10:00 बजे जब वह डिपार्मेंट में ड्यूटी पर नहीं आए और फोन भी नहीं रिसीव हो रहा था तो एनेस्थीसिया विभाग के कर्मचारी उनके कमरे पर उन्हें बुलाने के लिए पहुंचे. कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था, फिर बड़ी मुश्किल से जब खिड़की से कमरे में कर्मचारियों ने नजर दौड़ाई तो डॉक्टर बेड पर पड़े थे, इसके बाद कर्मचारियों ने विभाग के डॉक्टरों को जानकारी दी, स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी गई, इसके बाद मौके पर पुलिस और वरिष्ठ डॉक्टरों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद डॉ. डेविड की लाश को देखकर सभी हैरान रह गए, फिलहाल कमरे का दरवाजा बंद होने से मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है लेकिन, उनकी मौत हुई यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. जिसके लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुलिस अपना रही है. डॉ. डेविड का परिवार भी यहां नहीं रहता है, उनकी शादी हो चुकी है,   पत्नी और परिवार के लोग केरल के पामपडुमकुक्षी जिले में रहते हैं, BRD मेडिकल कॉलेज से ही वह पीजी एनेस्थीसिया कर रहे थे, LAST YEAR में थे और 2 महीने बाद परीक्षा शुरू होने वाली थी. घर वाले केरल से चल दिए हैं एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हम इसे न तो सामान्य मौत कह सकते हैं और ना ही आत्महत्या, जांच चल रही है जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन