Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 16, 2025
Post views : 185

अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली की संयुक्त टीमों ने थाना मौरावां क्षेत्र के ग्राम चित्ताखेड़ा, सराय ठकुरी, असरेंदा और बरेन्दा में सई नदी किनारे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी करीब 60 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसे मौके पर बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही लगभग 700 किलो महुआ लहन को नष्ट किया गया। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि जनपद में अवैध शराब पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। टीम लगातार छापेमारी कर ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ताकि जहरीली शराब की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस अभियान में आबकारी निरीक्षक अखिलेश चौधरी, राम श्याम त्रिपाठी, राहुल सिंह, रोबिन आर्या, प्रदीप भारती, पी.पी. टंडन, निशांत सिंह और अखिलेश कुमार सिंह अपनी टीमों और स्थानीय पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन