Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खेत पर धान की फसल को पानी देने गए किसान युवक की शर्प दंश से मौत,परिजनों में मचा कोहराम!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 106

खेत पर धान की फसल को पानी देने गए किसान युवक की शर्प दंश से मौत,परिजनों में मचा कोहराम!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खल्लपुर में रहने बाले किसान पोशाकी लाल का 22 बर्षीय बेटा राहुल सोमवार सायं 4,00 बजे अपने खेत में ख़डी धान की फसल में पानी लगा रहा था इसी दौरान अचानक शर्प ने राहुल के पैर में काट लिया जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।राहुल को जमीन पर पड़ा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी जहाँ दौड़ते पहुँचे परिजन बेहोश राहुल को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के बताने और लाल को बचाने के प्रयास में परिजन पड़ोषी गाँव में देशी इलाज को भी लेकर पहुँचे जहाँ से कोई लाभ नहीं मिला दोपहर में अंतिमसंस्कार कर दिया।इस दर्दनाक घटना से परिजनों व गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।राहुल कुमार की दो बर्ष पूर्व शादी हुई थी जिससे एक बर्ष का बेटा है पत्नी संगीता और माँ जलधारा समेत परिजनों का दिन भर रो-रोकर बुरा हाल रहा।मृतक के पिता खेती के अलावा अचार बेंचकर परिवार का पालन पोषण करते हैँ मृतक दो और दो वहनों में मझले स्तर का था।परिजनों ने योगी सरकार से आर्थिक सहायता की आस लगाई है।ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम खल्लपुर के आस पास स्थित खेतोँ व जंगल में जहरीले साँपो की संख्या अधिक है जिसके चलते मंगलवार शाम एक अन्य युवक को शर्प दंश लिया है जिसका इलाज जारी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन