Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर भीषण टक्कर, 5 की मौत!

यूपी में लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर भीषण टक्कर, 5 की मौत!

  उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : दरअसल रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जनपद में सीतापुर हाईवे पर एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र को हिला दिया। ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के पास बड़ी नहर मोड़ पर, एक तेज रफ्तार मारुति वैन और लखनऊ डिपो की यूपी रोडवेज बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वह लगभग 10 फीट तक घिसट गई। हादसे में वैन सवार एक बच्चे समेत कुल 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में कार चालक, पिपरिया निवासी सुनील भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कार सीतापुर से लखीमपुर की ओर जा रही थी, जबकि बस लखीमपुर से सीतापुर की तरफ जा रही थी, तभी सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी रामसागर ने बताया कि वैन बहुत तेज गति में थी, और मोड़ पर आते ही बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हुई। वैन में क्षमता से अधिक 15 लोग सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे। इस दर्दनाक घटना में, घनपुर नौरगाबाद के सलमान अली व उनकी पत्नी निशा, ईसानगर के सर्वेश कुमार, पढ़ुआ के शारदा प्रसाद, सैदापुर सडौंना के संजय यादव और पिपराकोठी की पुष्पा सहित 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खीरी थाने के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन