Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में फिर दिखा HIT AND RUN का मामला,हाइवे पर सड़क पार कर रहे युवक को स्कार्पियो गाड़ी चालक ने कुचला,6 किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहा युवक हुई दर्दनाक मौत,वीडियो

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 7, 2025
Post views : 111

फतेहपुर में फिर दिखा HIT AND RUN का मामला,हाइवे पर सड़क पार कर रहे युवक को स्कार्पियो गाड़ी चालक ने कुचला,6 किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहा युवक हुई दर्दनाक मौत,वीडियो

https://youtube.com/shorts/LBxYK2FC9mE?feature=share उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास हाइवे पर रात में करीब दो बजे के आस पास युवक सड़क पार कर रहा था तभी कानपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने युवक को कुचल दिया।युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और चीखने लगा तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दिया।इस बीच कुछ वाहन चालक ने वीडियो बनाने के साथ पुलिस को सूचना दिया लेकिन 6 किलोमीटर तक पुलिस नजर नहीं आयी और स्कॉर्पियो चालक युवक को घसीटते हुए लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग तक लेकर आ गया।   स्कॉर्पियो का पीछा कर आ रहे लोगों ने जब कार को रोका तो चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया।सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुची तो युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।पुलिस ने मृतक रोहित निवासी चितौरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी फतेहपुर की है और चालक मौके से भाग गया था गाड़ी में एक व्यक्ति बैठा हुआ था।एक्सीडेंट का बाद गाड़ी का अगला टायर भी फट गया था लेकिन चालक ने गाड़ी नही रोकी और युवक की मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था और किसी कार्यक्रम में गया था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन