Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नेहटोर (बिजनौर) में बारूद ने किया बड़ा धमाका: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से तीन मजदूर घायल, प्रशासन पर उठे सवाल!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Sep 28, 2025
Post views : 186

नेहटोर (बिजनौर) में बारूद ने किया बड़ा धमाका: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से तीन मजदूर घायल, प्रशासन पर उठे सवाल!

  दरअसल उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले के नेहटोर थाना क्षेत्र के सीकरी भोगपुर गाँव की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बड़ी मात्रा में बारूद अचानक ज़मीन पर गिर गया। धमाका इतना ज़ोरदार था कि फैक्ट्री की टीन की छत (टीन सेट) दूर जा गिरी और फैक्ट्री का अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। सीओ धामपुर अभय प्रताप पांडये के अनुसार, घायल मजदूरों—अरुण, बालेश और उनके एक साथी—की हालत अब खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक भूदेव के ख़िलाफ़ तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है, हालाँकि फैक्ट्री का लाइसेंस 2029 तक वैध है।  

प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल:

  स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक महीने में नेहटोर क्षेत्र की यह तीसरी पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना है, जो पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। इस घटना के बाद, प्रशासन पर अब दबाव है कि वह क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियों के लाइसेंसों और सुरक्षा मानकों की सघन जाँच करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन