Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: धर्मगुरु के खिलाफ कमेंट पर आधी रात को हंगामा,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर किया जमकर पथराव!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 5, 2025
Post views : 217

धर्मगुरु के खिलाफ कमेंट पर आधी रात को हंगामा,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर किया जमकर पथराव!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ सआदतगंज में धर्मगुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने की बात को लेकर देर रात एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए,आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए नारेबाजी की मौके पर पहुंची पुलिस ने कमेंट करने वाले को हिरासत में लिया है, मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है,आरोपी से पूछताछ की जा रही है,लोगों से गलत अफवाह न फैलाने की अपील की गई है यह सारा बवाल सोशल मीडिया पर कमेंट से शुरू होकर मारपीट और पथराव तक पहुंच गया पुलिस के मुताबिक सआदतगंज के अंबरगंज इलाके में रहने वाले सैफ नाम के लड़के को कुछ लोग चिढ़ा रहे थे सैफ ने बदला लेने के लिए धर्मगुरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों को मेंशन करते हुए पोस्ट कर दी वह पोस्ट देख दूसरा पक्ष भड़क गया। कुछ ही देर में आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंच गए लोगों ने सैफ के घर पर पथराव शुरू कर दिया दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया बेकाबू भीड़ को देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई. रात भर माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मगुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर नाराज लोग सैफ के घर के बाहर इकट्ठा हो गए सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची पथराव की सूचना गलत है पुलिस ने कमेंट करने वाले को हिरासत में लिया है, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन