Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के बरेली में 48 घंटे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद; यूपी सरकार ने जारी किया आदेश!

यूपी के बरेली में 48 घंटे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद; यूपी सरकार ने जारी किया आदेश!

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल बीते शुक्रवार जुमा की नमाज के बाद जनपद में बवाल हो गया था, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस मामले में पुलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष तौकीर रजा समेत करीब 81 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस बीच शासन ने अगले 48 घंटे तक बरेली में इंटरनेट और एसएमएस सेवा को बंदर रखने का आदेश जारी किया है, गृह सचिव गौरव दयाल ने इस बाबत पत्र जारी किया है. यह आदेश 2 अक्टूबर शाम 3 बजे से 4 अक्टूबर शाम तीन बजे तक लागू रहेगा,इस दौरान इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और सभी मैसेज सेवाएं बंद रहेंगी, गृह विभाग के गोपन अनुभाग-3 की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग सिस्टम का दुरुपयोग किया जा सकता है,इससे हालात बिगड़ने का अंदेशा रहेगा, शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जरूरी है,सचिव गौरव दयाल ने आदेश में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर अफवाहें तेजी से फैलाई जा रही हैं,इससे साम्प्रदायिक तनाव का खतरा पैदा हो जाता है. इसी वजह से यह कदम उठाया गया है आपको बता दें कि 26 सितंबर को नमाज के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए थे. नारेबाजी की गई. पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो झड़प हो गई थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद उनको खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. करीब 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे,इसके बाद से पुलिस-प्रशासन शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर एक्शन ले रही है, साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन