Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महाकुंभ भगदड़ हादसा, 37 मृतकों में से 36 की पहचान, सबसे ज्यादा श्रद्धालु UP और बिहार के,देखे लिस्ट!

महाकुंभ भगदड़ हादसा, 37 मृतकों में से 36 की पहचान, सबसे ज्यादा श्रद्धालु UP और बिहार के,देखे लिस्ट!

    उत्तर प्रदेश प्रयागराज : महाकुंभ प्रशासन की ओर से भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की सूची जारी कर दी गई है, हादसे के शिकार 37 लोगों में से 36 की पहचान कर ली गई है, इनमें 14 श्रद्धालु यूपी से जबकि 9 बिहार के हैं, इसके अलावा 3 कर्नाटक, 2 मध्य प्रदेश और 2 पश्चिम बंगाल के हैं, इसी कड़ी में असम, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड के भी श्रद्धालु इनमें शामिल हैं, आपको बता दें महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को संगम नोज व संगम लोअर मार्ग भगदड़ मची थी, इसमें कुल 37 लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में 30 महिलाएं जबकि 7 पुरुष शामिल थे. यूपी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने मरने वाले 35 श्रद्धालुओं के खाते में मुआवजे के 25–25 लाख रुपये भी ट्रांसफर करा दिए हैं एक श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है जबकि वाराणसी के एक श्रद्धालु का कोई वारिस न होने से यह राशि नहीं भेजी जा सकी है, भगदड़ के बाद पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने 29 जनवरी की शाम को महाकुंभ मेला के मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जानकारी दी थी कि संगम नोज पर हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. संगम तट पर लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान के लिए पुण्य काल की प्रतीक्षा कर रहे थे. लाखों की संख्या में स्नानार्थी घाटों पर बैठे थे. कुछ लोग सोए भी थे, अफसरों ने मीडिया को बताया था कि घाटों पर सोए लोगों को जगाने का प्रयास किया गया पर वो नहीं उठे उसी दौरान पीछे से भारी भीड़ का दबाव आया और घटना घट गई थी पुरुष तो किसी तरह भाग निकले मगर महिलाएं उठ ही नहीं सकीं इसीलिए मृतकों व घायलों में महिलाओं की सबसे ज्यादा संख्या रही महाकुंभ के मेलाधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि 36 की पहचान कर ली गई है यही आधिकारिक सूची है सरकार इस घटना की न्यायिक जांच करा रही है जांच रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंप दी जाएगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी  

मृतकों की सूची

1-शांति पत्नी रामनरेश, निवासी जूरी, थाना खलीलाबाद, संतकबीर नगर.

2-बच्ची देवी पत्नी राजेंद्र पांडेय, निवासी महुजा, थाना भाटपर रानी, देवरिया.

3-चंद्रावती पत्नी हरिशंकर मिश्रा, निवासी लौंदा, थाना सरपताहा, सुईयाकला, जौनपुर.

4-कांति देवी पत्नी बच्चा दुबे, निवासी बलसरा, थाना उचक्का, गोपालगंज, बिहार.

5-गुड्डी देवी पत्नी खेमपाल, निवासी किच्छा, रुद्रपुर, उत्तराखंड.

6-गुलाबी देवी पत्नी स्व. बिहारी यादव, निवासी रामकिशुनपुर पंचायत टोला, देही पोडी वार्ड संख्या दो, थाना राधोपुर, जनपद सुपौल, बिहार.

7-पूनम देवी पत्नी धनेश राम, निवासी पिटाठ, थाना अमियाव बाजार, भोजपुर, बिहार.

8-माला देवी पत्नी रामू, निवासी सलाहुआ, बडहौली, कैसरगंज, बहराइच.

9-रामेश्वर चौबे पुत्र स्व. बलदेव, निवासी तौलाहा, थाना रामनगर, बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार.

10-रमना पत्नी कैलाश, निवासी 91 हेवती, सिसवा बाजार, हवेली गेरमा, महाराजगंज.

11- रामपती पत्नी बारोराम, निवासी राजपुरा बेहन, थाना जींद, जनपद जींद, हरियाणा.

12-मंजू पांडेय पत्नी त्रिभुवन नारायण पांडेय, निवासी 8 बी, पटेल नगर, सेक्टर नौ, इंदिरा नगर, लखनऊ.

13-रीना यादव पत्नी रामकेश यादव, निवासी 1500/20/1 चक भीरापट्टी, धूमनगंज प्रयागराज.

14-अरुण नारायण पोपरडे पुत्र नारायण कौपरडे, निवासी सेरी गल्ली, थाना मार्केट, जनपद बेलगांव कर्नाटक.

15-ननकन पुत्र गोलू गोलू कोरी, निवासी ग्राम रुपयाडिह, थाना देहाती, कोतवाली जनपद गोंडा.

16-महादेवी पत्नी हनुमत /माता देवी, निवासी मकान नंबर 46/8 परताडे चाल, कडकल गल्ली थाना मार्केट, बेलगांव कर्नाटक.

17-मेघा पुत्री दीपक हत्त्वार, निवासी 500/ए12, नाजर कैंप यल्लूर रोड बड़गांव, थाना सहपुर बेलगांव, कर्नाटक.

18-मंत्रा देवी पत्नी फूलचंद्र विश्वकर्मा, पुत्र रामलखन विश्वकर्मा, निवासी बजती, थाना सराय ममरेज, हंडिया, प्रयागराज.

19-उर्मिला कुइमा पत्नी स्व. महादेव कुइमा, निवासी कौशल्या वार्ड नंबर 25, मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल.

20-मीरा देवी पत्नी बालजीत सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट चचेहा, थाना नगरा, जिला बलिया.

21-गायत्री देवी पत्नी अवधेश पांडेय, निवासी मरझारा, नवा बाजार, पलामू, झारखंड.

22-शीला सोनी पत्नी बाबूराम सोनी, निवासी लोधी कुईया, झंडा कला, थाना सिटी कोतवाली, छत्तरपुर, मध्यप्रदेश.

23-माना देवी पत्नी रूपन राय, निवासी छपिया डुगंरी, थाना तरईया, जनपद सारनपुर छपरा, बिहार.

24-नीति पाल पुत्र हिरेंद्र पाल, निवासी नुतुनपारा, वार्ड नंबर छह, थाना हिलाकोटी, असम.

25-राजरानी देवी पत्नी स्व. जगरूप यादव, निवासी सौसुना, थाना मोह, औरंगाबाद, बिहार.

26-शोभा कुमारी पुत्री रूपन राय, निवासी छपिया, डुमरी, थाना तरईया, जनपद सारनपुर छपरा बिहार.

27-कमलावती पत्नी बद्रीनारायण, निवासी बासगांवु कालोनी, बिलंदपुर, थाना कैट, गोरखपुर.

28-बसती पोद्दार पत्नी रवींद्र नाथ पोद्दार, निवासी 72/ए अश्वनी नगर मीनापारा, राजेंद्र पार्क, यानां गोल्फ ग्रीन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल.

29-सिया देवी पत्नी राजेंद्र राय, निवासी गोरेया, थाना मनेर, जनपद पटना, बिहार.

30-हुकुम बाई लोधी पत्नी रमेश लोधी, निवासी सुनबाहा, थाना बसकोडा, जनपद छत्तरपुर, मध्यप्रदेश.

31-नीलम श्रीवास्तव पत्नी शिशिर श्रीवास्तव, निवासी सुलेमसराय, धूमनगंज, प्रयागराज.

32-सीता देवी पत्नी अनिल कुमार गौड़, निवासी रीनकुरहना, थाना मुगलसराय, चंदौली.

33-रिंकी सिंह पत्नी छट्टू सिंह, निवासी चचेया, थाना नगरा, जिला बलिया.

34-ज्योति दीपक हत्तरवार पत्नी दीपक हत्तरवार, निवासी बड़गांव, बेलगांव, थाना शाहपुर, जनपद बेलगांव, कर्नाटक.

35-सत्यवान स्जत पुत्र बलदेव रजत, निवासी चलना, थाना धुरईया, जनपद बांका, बिहार.

36-केएन वासुदेवाचार्य पुत्र नीलमेधचार्य, निवासी महावीर कालोनी, भुल्लनपुर, पीएसी केसरीपुर, थाना भुल्लनपुर, वाराणसी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन