Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मेरा पहला रोज़ा : फतेहपुर में सात साल से कम उम्र की सुकैना ने रखा रोज़ा!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 2, 2025
Post views : 148

मेरा पहला रोज़ा : फतेहपुर में सात साल से कम उम्र की सुकैना ने रखा रोज़ा!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर लगभग सर्दी खत्म सी होने के बाद दिन में गर्मी का एहसास दिलाने के मौसम में शुरू हुए रमज़ान के पहले दिन का रोज़ा रखने का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में लोग दिन भर बगैर कुछ खाए और पानी पिए नहीं रह सकते हैं। इस माह में रोजेदारों को अल्लाह इतनी ताकत देता है कि वह हंसते-हंसते रोजा रखते हैं। खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर घोष गांव में पत्रकार शीबू खान की 7 वर्षीय (29 मार्च को पूरी होगी) पुत्री सुकैना यासमीन नूर उर्फ बुतूल नूर ने भी अपना पहला रोजा रखा। उसने बताया कि घर वालों ने रोज़ा रखने को प्रेरित किया जबकि कई लोगों ने मना किया था कि वह इस गर्मी में रोजा न रखे नहीं तो बीमार पड़ जाएगी। उसने कहा कि उसने मन में सोच लिया था कि रोजा अवश्य रखेगी इसके बाद उसने अपने मां - बाप के साथ सहरी की और हिम्मत से रोजा रखा और शाम को इफ्तार के बाद ही रोजा खोला। उसके हौसले को देखकर माता यासमीन नूर और पिता शीबू खान के साथ ही 5 वर्षीय छोटी बहन सैय्यदा फातिमा नूर उर्फ ज़ोया नूर के साथ ही एक वर्षीय छोटा भाई शाद मोहम्मद नूर का खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। नन्हीं रोजेदार बुतूल नूर ने बताया कि यह अल्लाह की ताकत थी कि उसे दिन भर प्यास तक नहीं लगी और रोजा मुकम्मल हो गया। रोजे के दौरान बुतूल नूर ने नमाज़ भी अदा किया और इफ्तार के समय मीठे चावल (जर्दा) का थाल भरकर मुहल्ले में घर - घर तकसीम भी किया। इस दौरान लोगों ने उसका हौसला बढ़ाया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन