Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अलीगढ़ जामा मस्जिद विवाद मामले पर अब 25 फरवरी को होगी अगली सुनवाई!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 17, 2025
Post views : 228

अलीगढ़ जामा मस्जिद विवाद मामले पर अब 25 फरवरी को होगी अगली सुनवाई!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : जामा मस्जिद से जुड़े विवाद पर सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की अगली सुनवाई अब 25 फरवरी 2025 को दी गई है, यह मामला 6 जनवरी 2025 को अदालत में दायर किया गया था, जिसमें याचिकाकर्ता पंडित केशव देव गौतम ने इस स्थान पर पहले शिव मंदिर होने का दावा किया था याचिकाकर्ता पंडित केशव देव गौतम का दावा है कि ऊपरकोट इलाके में पहले हिंदू राजाओं का बड़ा किला हुआ करता था उनका दावा है कि इसमें कई हिंदू राजा रह चुके हैं उनका आरोप है कि इस ऐतिहासिक धरोहर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और इसे मुक्त कराने के लिए उन्होंने अदालत में मुकदमा दायर किया है याचिकाकर्ता का दावा है कि सरकारी दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने प्रमाण जुटाए हैं, जिनसे यह सिद्ध होता है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से शिव मंदिर, बौद्ध स्तूप और किले के रूप में मौजूद था इस मामले में कुछ लोगों ने इसे मुगल वंश से जुड़ा बताया और दावा किया कि यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है याचिकाकर्ता के वकील एडवोकेट देवेंद्र सिंह चाहर ने कहा कि वे सिविल जज के सामने इस मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं उन्होंने बताया कि इस मामले में कोर्ट में पत्रावली का अवलोकन किया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य पेश किए गए हैं उन्होंने दावा किया कि इस स्थान पर पहले एक किला था, जिसका निर्माण किसी राजा ने कराया था उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के रूप में दस्तावेज दाखिल किए गए हैं, जो यह दर्शाते हैं कि इस इमारत का निर्माण जाट शासक महाराजा सूरजमल द्वारा किया गया था   उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट में इस मामले की पिछली सुनवाई 15 फरवरी 2025 को हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 25 फरवरी 2025 निर्धारित की है वकील ने बताया कि अब इस मामले में और साक्ष्य पेश किए जाएंगे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन