Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बाराबंकी में जिला जज की हार्ट अटैक से मृत्यु, घर में किसी को नहीं थी ख़बर, 3 महीने बाद होने वाले थे रिटायर!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 28, 2025
Post views : 2366

बाराबंकी में जिला जज की हार्ट अटैक से मृत्यु, घर में किसी को नहीं थी ख़बर, 3 महीने बाद होने वाले थे रिटायर!

    उत्तर प्रदेश बाराबंकी : दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज सिविल कोर्ट में तैनात जिला जज पंकज कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वह करीब 60 वर्ष के थे इसी वर्ष 30 जून 2025 को उनका रिटायरमेंट था, 1 जुलाई 1965 को आजमगढ़ जिले में पैदा हुए पंकज कुमार सिंह के पिता का नाम सत्य नारायण सिंह था, MSC और LLB की शिक्षा ग्रहण करने के बाद 15 जनवरी 2011 को उनका चयन हाइयर ज्यूडिशियल सर्विस में हुआ था उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव जिले में 17 जनवरी 2011 को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के पद पर हुई थी 17 अप्रैल 2014 को वह एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज आगरा बने साल 2020 से 31 मई 2022 को वह हाईकोर्ट लखनऊ में सीनियर रजिस्ट्रार पद पर रहे जून 2022 को पंकज कुमार सिंह बुलंदशहर के जिला जज बने उसके बाद 08 जुलाई 2024 से वह बाराबंकी के जिला जज थे जिला जज की असमय मृत्यु पर न केवल ज्यूडिशियरी में शोक का माहौल है, बल्कि प्रशासनिक अमले में भी खासा दुख है, उनके असमय निधन की खबर पाकर लोग सन्न हैं नगर के पटेल तिराहे पर स्थित जजेज कालोनी में उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा है, भतीजे शाश्वत सिंह ने बताया कि साइलेंट अटैक पड़ा और कोई जान नही पाया CMO डा. अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब डॉक्टरों ने आवास पहुंचकर देखा तो निधन हो चुका था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन