Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खेत में सिंचाई करते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 14, 2025
Post views : 109

खेत में सिंचाई करते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल हमीरपुर के कुरारा थाना के झलोखर गांव में शुक्रवार सुबह गेंहू के खेत में सिंचाई करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की झुलसकर मौत हो गई घटनास्थल की सूचना पर SDM सदर और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुचीं और जांच पड़ताल में जुट गई झलोखर गांव निवासी राघवेंद्र ने बताया कि उसके पिता शिवराम प्रजापति (63) के नाम 4 बीघा जमीन है. जिसमे गेंहू की फसल लगाई गई थी,शुक्रवार सुबह 7 बजे वह खेत में पानी सींचने पहुँचे थे, जहां पहले से ही हाई टेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था. खेत में पानी लगाते समय वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई परिवार ने आरोप लगाया कि तार टूटने की सूचना के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. समय रहते विद्युत विभाग ने तार ठीक करा दिया होता तो उनके पिता की जान बच जाती   वहीं इस घटना से होली की खुशियां मातम में बदल गई, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उधर सूचना के बाद मौके पर कुरारा थाना पुलिस व सदर SDM ने घटना स्थल का मुआयना किया है,कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार किसान के ऊपर गिरने से मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है विधिक कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन