Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मिर्जापुर में 10 दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला, लोगों ने कपड़ों से की शिनाख्त!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 5, 2025
Post views : 99

मिर्जापुर में 10 दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला, लोगों ने कपड़ों से की शिनाख्त!

  उत्तर प्रदेश मिर्जापुर : दरअसल मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में लापता महिला का कंकाल बरामद हुआ है, शव की शिनाख्त महिला के पति बहादुर ने ग्राम चौखड़ा निवासी सुदामी देवी (65) के रूप में की है, बताया जा रहा है कि सुदामी देवी बीती 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना राजगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. सुदामी देवी की मानसिक स्थिति को भी अच्छा नहीं बताया जा रहा है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में शुक्रवार को एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी मानव कंकाल की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंच गए. इसी बीच चौखड़ा गांव के रहने वाले बहादुर ने कपड़ों आदि से कंकाल की शिनाख्त अपनी पत्नी सुदामी देवी के रूप में की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा सुदामी देवी 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी इस बारे में परिजनों ने राजगढ़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि थाना राजगढ़ क्षेत्र के चौखड़ा जंगल में एक मानव कंकाल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी प्राथमिक जांच में शव महिला का होना पाया गया इसके बाद शव की शिनाख्त करने का प्रयास किए गए इस दौरान शव के कपड़ों से क्षेत्रीय निवासी बहादुर ने उसकी शिनाख्त अपनी पत्नी सुदामी देवी के रूप में की बहादुर ने बताया कि सुदामी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह 26 मार्च से लापता थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन