Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कैसरगंज गल्ला मंडी के पास नालियां चोक, गंदगी से लोग परेशान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 27, 2025
Post views : 75

वार्ड 28 में जगह-जगह जलभराव, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शहर का वार्ड 28 इन दिनों गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। कैसरगंज गल्ला मंडी के आसपास की नालियां पूरी तरह चोक हो गई हैं। हालत यह है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। व्यापारी व रहवासी गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, वहीं राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अमृत योजना की लाइन लीकेज से बढ़ रही समस्या

नालियों में भरे गंदे पानी का मुख्य कारण अमृत योजना की पाइप लाइन में लीकेज बताया जा रहा है। पाइप से रिस रहा पानी लगातार नालियों में भरता जा रहा है, जिससे चोक की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

सफाई व्यवस्था पर सवाल

लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। समय पर सफाई न होने और नालियों में रुकावट की वजह से जलभराव व गंदगी लगातार बढ़ रही है।

सभासद बोले – जल्द मिलेगा स्थायी समाधान

सभासद यासीन अहमद ने कहा कि अमृत योजना की पाइप लाइन लीकेज के कारण नालियों में पानी भर रहा है। सफाई कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन लीकेज की वजह से नालियां बार-बार चोक हो रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है और जल्द ही राहत मिलेगी।

निरीक्षक बोले – सफाई कर्मी लगातार कर रहे काम

सफाई निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने कहा कि वार्ड 28 क्षेत्र में सफाई कर्मी लगातार काम कर रहे हैं। नालियों में गंदगी और पानी भरने की समस्या को जल्द ही दूर कराया जाएगा। लोगों को ज्यादा दिनों तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

पक्के चबुतरे बने सफाई में बाधा

गल्ला मंडी क्षेत्र में कई जगह लोगों ने नालियों के ऊपर पक्के चबूतरे बना लिए हैं। इन चबूतरों की वजह से सफाई कर्मियों को नालियों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजतन, समय पर सफाई नहीं हो पा रही और जलभराव के साथ गंदगी की समस्या और बढ़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन