Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महिला सम्मान से खिलवाड़ पर पुलिस का प्रहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 1, 2025
Post views : 223

शहर में सुरक्षा का संदेश, बेटियों ने राहत की सांस ली

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उन्नाव पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र भाषा बोलने और फब्तियां कसने वाले 80 से अधिक मनचलों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान जिन क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, वहां लंबे समय से महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की सख्ती ने मनचलों में खौफ पैदा कर दिया है। साथ ही आम नागरिकों के बीच यह संदेश गया है कि महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सदर कोतवाली क्षेत्र में 21 मनचलों को पुलिस ने धर दबोचा और उनके खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। आईपीएस व सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसी आधार पर मिशन शक्ति टीम ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सदर कोतवाली के अलावा जिले के अन्य इलाकों में भी महिला आरक्षियों की विशेष टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान 59 और व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस का कहना है कि ये लोग राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता कर माहौल खराब कर रहे थे।

पुलिस की सख्ती से बढ़ा विश्वास

मिशन शक्ति की इस कार्रवाई के बाद शहर में सुरक्षा का संदेश गया है। छात्राओं और महिलाओं ने पुलिस की सख्ती का स्वागत किया। अभिभावकों ने भी कहा कि ऐसे तत्वों पर लगाम कसने से बेटियां अब बिना डर के स्कूल-कॉलेज और बाजार आ-जा सकेंगी। सदर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभियान के दौरान पकड़े गए मनचलों को सख्त हिदायत दी गई है और इनकी सूची बनाकर उन पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय लोगों से शिकायतें मिली थीं कि कुछ युवक स्कूल, कॉलेज और बाजार के आसपास खड़े होकर महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इन सभी को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि क्षेत्र में बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस करें। जो भी व्यक्ति महिला सम्मान के खिलाफ हरकत करेगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के तत्वों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

आगे और तेज होगा अभियान

सीओ सिटी दीपक यादव ने कहा कि पुलिस केवल मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसे लोगों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उनका कहना है कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान और तेज किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन