Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, आम जनता को किया गया जागरूक!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 20, 2025
Post views : 160

फतेहपुर में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, आम जनता को किया गया जागरूक!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यह अभियान किया गया, यातायात प्रभारी लालजी सविता और उनकी टीम ने हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और तीन सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई की, इसके अलावा, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने नियमों के तहत कार्यवाही की। यातायात पुलिस ने पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही, लोगों को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन