Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गर्भवती महिला की फंदे से लटकती मिली लाश: दहेज हत्या का आरोप, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज"

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 115

"गर्भवती महिला की फंदे से लटकती मिली लाश: दहेज हत्या का आरोप, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज"

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 28 वर्षीय गर्भवती महिला कौशल्या देवी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।   घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के सदस्य काम से लौटकर कमरे में पहुंचे। उन्होंने कौशल्या को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

दहेज हत्या का आरोप

  मृतका के पिता शिवप्रकाश, जो थाना कल्यानपुर के इटरौरा गांव के निवासी हैं, ने बेटी के पति अरविंद और सास पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।  

पुलिस ने शुरू की जांच

    कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति अरविंद और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन