Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान, पुलिस सख्त!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 7, 2025
Post views : 160

फतेहपुर में यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान, पुलिस सख्त!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना है। यातायात प्रभारी लाल जी सविता की टीम हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच कर रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, तीन सवारी बैठाने वालों और बिना सीट बेल्ट पहने चार पहिया वाहन चालकों पर भी सख्ती बरती जा रही है। पुलिस स्कूली वाहनों की जांच कर यह सुनिश्चित कर रही है कि वे सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क पर सुरक्षा बनी रहे। नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पीए सिस्टम के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है और पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं। यह अभियान पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन