Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: संपत्ति विवाद में बड़े भाई की निर्मम हत्या: सौतेले भाई ने दी 5 लाख की सुपारी; पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Oct 6, 2025
Post views : 126

संपत्ति विवाद में बड़े भाई की निर्मम हत्या: सौतेले भाई ने दी 5 लाख की सुपारी; पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर: दरअसल जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में संपत्ति और जमीन हड़पने के लालच में एक सौतेले भाई सचिन ने अपने बड़े भाई ललित की निर्मम हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सचिन समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन अपने सौतेले भाई ललित की संपत्ति हथियाना चाहता था। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने पेशेवर अपराधियों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी और ललित की हत्या करवा दी। यह खूनी साजिश परिवार में दशकों से चले आ रहे संपत्ति विवाद का दुखद अंत थी। चांदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच की और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता सचिन और इसमें शामिल अन्य तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, एक पिस्टल, कारतूस और कुछ नगदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हत्याकांड जमीन के लालच का परिणाम था, जिसके लिए आरोपी सचिन ने अपने पारिवारिक रिश्ते को तार-तार कर दिया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन