Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शांति और शौहर्द के साथ मनाए आने वाले त्योहार, पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न!  

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 3, 2025
Post views : 128

शांति और शौहर्द के साथ मनाए आने वाले त्योहार, पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न!

 

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : रमजान व होली पर्व को देखते हुए सोमवार को असोथर थाने में पर क्षेत्राधिकारी थरियांव प्रभात कुमार तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। क्षेत्राधिकारी थरियांव प्रभात कुमार तिवारी ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है, लोग एक दूसरे से मिलकर खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा त्योहार में खलल डालने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को प्रशासन चिन्हित कर रहा है, लेकिन इस तरह के लोगों के बारे में आप लोगों को जानकारी हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि रमजान का पवित्र महीने का शुभारंभ हो गया है और हिन्दू धर्म का होली का त्योहार भी 13 मार्च को है। उपद्रवियों को पहले ही चिन्हित किया जा रहा है, जिसपर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।   इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, मछुआ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा, रज्जन शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ प्रधान कंधिया भोले पाल, कुलदीप भदौरिया, घनश्याम साहू, मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद, सुखराज निषाद, राकेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा से सरवर खान, बफाती, समसुद्दीन, रियाज, बबलू, मेराज सहित नगर पंचायत के सभासद, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन