Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: चर्चित दीनू गैंग के अपराधी रवि पांडे व दीपक जादौन के घर कुर्की के आदेश पर लोडर में सामान रख कर ले गई पुलिस!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Aug 18, 2025
Post views : 179

चर्चित दीनू गैंग के अपराधी रवि पांडे व दीपक जादौन के घर कुर्की के आदेश पर लोडर में सामान रख कर ले गई पुलिस!

    उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल जनपद में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है, इसी क्रम में कई मुकदमों में वांछित सीसामऊ निवासी रवि पांडेय व नौबस्ता निवासी दीपक जादौन के घर पर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रविवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की चल संपत्ति को पहले अपने कब्जे में लिया, इसके बाद फिर लोडर बुलाकर उसमें रखवाया और संबंधित थाना के मालखाना में जमा करा दिया, DCP सेंट्रल एसके सिंह के मुताबिक आरोपियों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे, हालांकि, आरोपियों की ओर से किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था, ऐसी स्थिति में कोर्ट का आदेश मिलते ही कार्रवाई की गई, साथ ही आरोपियों के आवास पर कुर्की की नोटिसें चस्पा कर दी गईं आपको बता दें शहर में कुछ दिनों पहले कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसरों ने साक्ष्यों के आधार पर कथित अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को गिरफ्तार किया था, उसके बाद दीनू के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं. उन शिकायतों के आधार पर दीनू के ऊपर से पांच से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे. मौजूदा समय में आरोपी दीनू उपाध्याय सोनभद्र जेल में बंद है. दीनू पर कार्रवाई के दौरान ही पुलिस को इस बात के भी ठोस प्रमाण मिले थे कि आरोपी दीपक जादौन ने कई जमीनों पर कब्जा करने के दौरान दीनू का साथ दिया था हालांकि, पुलिस अभी तक दीपक को पकड़ नहीं सकी है   वहीं DCP सेंट्रल एसके सिंह ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी,कई ऐसे आरोपी हैं, जिन पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी तैयारी चल रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन