Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फिर बड़ा सड़क हादसा, दो कारों और बाइक की भिड़ंत, कुंभ स्नान के लिए जा रहे दो युवकों की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 16, 2025
Post views : 192

फिर बड़ा सड़क हादसा, दो कारों और बाइक की भिड़ंत, कुंभ स्नान के लिए जा रहे दो युवकों की मौत!

  उत्तर प्रदेश गोरखपुर : गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के सामने दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गयी इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार पहिया वाहन में सावार तीन लोग घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई दोनों मृतक पीपीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं   थानाध्यक्ष खजनी अर्चना सिंह ने बताया है कि निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से पहले, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही कार और प्रयागराज महाकुंभ जा रहे वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी दोनों वाहनों में सवार लोग कुछ समझ पाते, इसी दौरान उत्तर दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार कार में पीछे से जा भिड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक एक्सप्रेस वे पर फुटबॉल की तरह उछलते हुए दूर जा गिरे लेकिन, आवाज इतनी भीषण थी कि लोगों को आभास हो गया कि कोई हादसा हो गया है मौके पर पहुंचे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जानकारी होते ही इंस्पेक्टर अर्चना सिंह हमराह पुलिस के साथ चंद समय पर मौके पर पहुंच गयी   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्टिका में सवार सात लोगों में से तीन महिलाएं घायल हो गई. जबकि नेक्सान चारपहिया में सवार लोगों में किसी को चोट नहीं आई है पीछे भिड़े बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अवधेश (48 वर्ष) और धनेश जायसवाल (45 वर्ष) के रूप में हुई है दोनों गोरखपुर के निवासी हैं जिसकी सूचना मृतकों के परिजनों और पीपीगंज थाने को दे दी गयी है !

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन