: इन मोबाइल नंबरों पर 1 अप्रैल से बंद हो जाएगा UPI, विस्तार से जानिए NPCI का नया नियम क्या कहता है!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Mar 24, 2025
Post views : 123
इन मोबाइल नंबरों पर 1 अप्रैल से बंद हो जाएगा UPI, विस्तार से जानिए NPCI का नया नियम क्या कहता है!
नई दिल्ली : दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCI) के नए नियम के मुताबिक, इनएक्टिव या फिर से असाइन किए गए मोबाइल नंबरों पर 1 अप्रैल से UPI सेवाएं बंद हो जाएंगी NPCI ने अनिवार्य कर दिया है कि बैंक और PSP (पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर) कम से कम हफ्ते में एक बार मोबाइल नंबर निरस्तीकरण सूची (MNRL) का उपयोग करके मोबाइल नंबर रिकॉर्ड अपडेट करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इनएक्टिव या फिर से असाइन किए गए मोबाइल नंबर UPI से जुड़े न रहें UPI यूजर्स से भी अनुरोध किया गया है कि सेवा बंद होने से पहले सुनिश्चित कर लें कि उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर सक्रिय हैंNPCI क्यों कर रहा बदलाव
NPCI के दिशा-निर्देश
- बैंक और पीएसपी समय-समय पर इनएक्टिव या दोबारा असाइन किए गए मोबाइल नंबरों की पहचान करेंगे और हटाएंगे
- ऐसे यूजर्स को उनकी UPI सेवाएं निलंबित होने से पहले सूचना दी जाएगी.....
- बैंक और पीएसपी ऐसे मोबाइल नंबरों को हटाने के लिए अपने रिकॉर्ड अपडेट करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि UPI लेनदेन सिर्फ वैध और एक्टिव यूजर्स से ही जुड़े हों
- यूजर समय सीमा से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट करके UPI सेवा बहाल कर सकते हैं.
ऐसे लोग होंगे प्रभावित
- ऐसे यूजर जिनके इनएक्टिव मोबाइल नंबर लंबे समय से कॉल, SMS या बैंकिंग अलर्ट के लिए उपयोग नहीं किए गए हैं.
- ऐसे यूजर जिन्होंने अपने बैंक विवरण अपडेट किए बिना अपना नंबर सरेंडर कर दिया है.
- ऐसे यूजर जिनका पुराना नंबर किसी और को दोबारा जारी कर दिया गया है
UPI के लिए मोबाइल नंबर क्यों जरूरी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन