Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: संगम नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 1, 2025
Post views : 132

संगम नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज : महाकुंभ खत्म होने के बाद नहाने गए छात्र संगम में डूब गए, एक छात्र प्रभात चतुर्वेदी (26) की डूबने से मौत हो गई, उसका शव जेटी के नीचे फंसा हुआ था, जबकि दो छात्रों को NDRF और जल पुलिस के जवानों ने बचा लिया है, दोनों छात्रों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, तीनों छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बताए जा रहे हैं   प्रभात मूलरूप से शिवराजपुर, शंकरगढ़ का रहने वाला था. वह महाकुंभ में मेला पुलिस की सोशल मीडिया सेल में काम कर रहा था प्रभात इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मीडिया स्टडीज में एमए इन वोक में अंतिम वर्ष का छात्र था शुक्रवार को अपराह्न वह अपने सहपाठी अभिषेक यादव निवासी मऊआइमा, शुभम यादव निवासी झूंसी और सोनाली यादव निवासी जौनपुर के साथ संगम स्नान करने गया था सोनाली नहाने संगम में नहीं गई वह घाट पर ही खड़ी रहकर सामान देख रही थी तीनों दोस्त संगम में स्नान करने गए नहाते समय प्रभात अरैली की तरफ काफी दूर चला गया, तभी वह अचानक गहराई में जाकर डूबने लगा अभिषेक और शुभम ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गहरे पानी में डूबने लगे बचाओ बचाओ का शोर सुनकर जलपुलिस के जवान पहुंचे तो उन्होंने अभिषेक और शुभम को तो बचा लिया, लेकिन प्रभात गहरे पानी में गायब हो गया जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया छात्र प्रभात का शव काफी गहरे पानी में जेटी के नीचे फंस गया था उसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाल गया है दो छात्रों को डूबने से जल पुलिस ने बचा लिया है दोनों को स्वरूप रानी नेहरूचिकित्सालय में भर्ती कराया गया है दोनों खतरे से बाहर हैं दोस्तों को डूबता देख शोर मचाने वाली छात्रा प्रभात का शव देखकर हुई बेहोश हो गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन