Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बस ट्रॉली से टकराई, हादसे में गुजरात के दो तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 1, 2025
Post views : 194

बस ट्रॉली से टकराई, हादसे में गुजरात के दो तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश बरेली : बरेली के भोजीपुरा इलाके में तीर्थयात्रियों की टूरिस्ट बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, इस हादसे में 2 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हरिद्वार जा रहे तीर्थयात्रियों की बस बड़ा बाइपास पर ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई, हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी तीर्थयात्री गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं ये हादसा बड़ा बाइपास पर दीदार पट्टी गांव के सामने हुआ है. गुजरात के रहने श्रद्धालु टूरिस्ट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे इन श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए वहां से शुक्रवार रात हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे इनकी बस शनिवार को सुबह करीब छह बजे भोजीपुरा क्षेत्र में पहुंची, तभी बड़ा बाइपास पर गांव दीदार पट्टी के सामने ईंटों भरी ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से दो तीर्थयात्री आशीष (30) पुत्र घनश्याम भावनगर, गुजरात व बस हेल्पर लल्लन (28) पुत्र आशू, भावनगर, गुजरात को घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में तीन लोग सुधीर, विनोद और इंद्रमती घायल हुए हैं इनका उपचार चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन