Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: वाराणसी कैंट स्टेशन की सुरक्षा टाइट, FRS से लैस हुआ जंक्शन, अपराधियों और संदिग्ध लोगों की नो एंट्री!

वाराणसी कैंट स्टेशन की सुरक्षा टाइट, FRS से लैस हुआ जंक्शन, अपराधियों और संदिग्ध लोगों की नो एंट्री!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल उत्तर प्रदेश का वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुरक्षा तकनीकों से लैस हो रहा है महाकुंभ में आधुनिक उपकरण की उपयोगिता ने रेलवे सुरक्षा को एक नई दिशा दे दी है, जिससे अब रेलवे प्रशासन इसे और आगे बढ़ा रही है. इसी दिशा में पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर बड़े अपडेट किए गए हैं, जिसमें फेस रिकॉग्नाइज कैमरे अपनी मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ अपराधियों की पहचान करेंगे बल्कि उनको जेल तक भी पहुंचाएंगे   आपको बता दें कि, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी का सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण स्टेशन कहा जाता है, जहाँ प्रत्येक दिन 80 हज़ार से लेकर 1 लाख तक की फुट फ़ॉलिंग होती है. महाकुंभ में यह भीड़ दोगुने से ज़्यादा हो गई थी. ऐसे में स्टेशन परिसर को सुरक्षित रखने के लिए जहां इंट्री और एग्जिट पॉइंट अलग किया जा रहा है, तो वहीं 6 मेटल डिटेक्टर अतिरिक्त लगवाया जा रहा है जिससे कैंपस की सुरक्षा को और बेहतर किया जा सके इस बारे में अपर सुरक्षा आयुक्त बी पी सिंह ने बताया कि, करंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के नए बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को सीमित किया जा रहा है. इसके साथ ही पहली बार रेलवे स्टेशन पर डोर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है, अब तक हाथ मेटल डिटेक्टर के जरिए सिक्योरिटी की चेकिंग की जाती थी, लेकिन अब डोर मेटल डिटेक्टर रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों की चेकिंग करेगी उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रेलवे स्टेशन को CCTV कैमरे से लैस किया जा रहा है यह कैमरे आधुनिक लगाए जा रहे हैं वर्तमान समय में 10 फेस रिकॉगनेशन कैमरे, 100 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. जो फ़ुटेज़ के साथ-साथ उसमें आने वाले चेहरे की भी पहचान बता देंगे उन्होंने बताया कि, पूरे स्टेशन परिसर में 10 फेस रिकॉग्नाइज कैमरे लगाये जा रहे हैं. कैमरे चेहरे की पहचान बता देते हैं इसकी खासियत के अनुसार इसे ट्रेन में चढ़ते और उतरते वक्त के प्वाइंट पर लगाया जा रहा है, ताकि जो भी अपराधी ट्रेन में चोरी, स्नैचिंग, लूट जैसी किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे तो तुरंत उनको पकड़ा जा सके इसके साथ इसे स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश स्थान व अन्य महत्वपूर्ण स्थान जो संवेदनशील है, वहां पर लगाया जा रहा है इन कैमरों में पूर्वांचल समेत वाराणसी के कुछ वांटेड अपराधियों के फोटो भी अपलोड किए जा चुके हैं, जैसे ही वो अपराधी इन कैमरों के सामने आयेंगे कैमरे अपराधी का पूरा इतिहास बता देंगे ऐसे में उन्हें पकड़ने में आसानी हो जाएगी और स्टेशन परिसर की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी बड़ी बात यह है कि यह कैमरे 180 डिग्री पर अपना काम करेंगे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन