: चप्पल से पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्त की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार!
Mon, Jan 20, 2025
चप्पल से पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्त की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश मथुरा : मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरेरा के जंगलों में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है साथ ही महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया हैजानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरेरा के जंगलों में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था मृतक महिला की पहचान अनीता पत्नी रवि निवासी छाता के रूप में हुई थी. पहले महिला के परिजनों ने पति रवि पर महिला की हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रवि के मित्र दीपक ने कहासुनी के बाद महिला की जंगल में ले जाकर हत्या कर दी SP सिटी ने जानकारी देते हुए एसपी सिटी अरविंद ने बताया कि वृंदावन के जंगल में एक महिला की शव बरामद हुआ था इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्यों के आधार पर महिला की शिनाख्त की थी. पूछताछ में यह जानकारी सामने आई की महिला के पति का एक दोस्त है दीपक महिला की हत्या के दौरान उसके घर पर आया था. इस दौरान महिला और दीपक की आपस में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई. इसके बाद महिला ने दीपक की चप्पल से पिटाई कर दी तो, महिला को दीपक घटनास्थल पर ले गया और वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पेड़ से महिला को लटका दिया.दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में उसने बताया कि उसके द्वारा ही यह घटना की गई है महिला का जो मोबाइल गायब हुआ था, वह भी आरोपी से बरामद कर लिया गया है पुलिस आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर रही है!
: कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!
Mon, Jan 20, 2025
कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!
उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल यूपी सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर व कार सवार महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेहट में भर्ती कराया है घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है दुर्घटना तेज रफ्तार कार के मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर में टकराने के बाद हुआ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है
यह हादसा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने हुआ बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर बादशाही बाग में लिंटर डालने के बाद ट्रैक्टर से जोड़कर मिक्सर मशीन लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचने पर बेहट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर और मिक्सर पलट गया दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मजदूर श्याम कुमार पुत्र जनक सिंह, धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल व गोपी पुत्र मीतरु निवासी गांव महमूदपुर जाटोवाला तथा कलसिया से शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार दिनेश पुत्र अशोक, अंकित पुत्र राकेश, परवीन पुत्र सुभाष, मेमी पत्नी सुभाष तथा नेहा पुत्री सुभाष घायल हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस और महमूदपुर के प्रधान मोहम्मद हारून मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है!
: महाराजगंज में सड़क हादसे, 3 की मौत!
Sun, Jan 19, 2025
महाराजगंज में सड़क हादसे, 3 की मौत!
उत्तर प्रदेश महराजगंज : यूपी के महराजगंज में हुए सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार, महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र से निचलौल बहुआर मार्ग पर शनिवार रात देवी स्थान के पास जंगल में एक तेज रफ्तार अल्टो कार पेड़ से टकरा गई है टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए रास्ते से गुजर रही निचलौल थाने की सेकंड मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य ने थाना को हादसे की सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी निचलौल गौरव कुमार कनौजिया मय फोर्स मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत्य घोषित कर दिया वहीं, मृतकों की पहचान राजेश पुत्र रामानंद निवासी बजहा उर्फ अहिरौली थाना निचलौल नपद महाराजगंज, शोभित उर्फ कलुआ पुत्र परमहंस निवासी कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया, देवानंद उर्फ लकङू पुत्र विश्वकर्मा निवासी भुजौली बाजार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है!