Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: डबल मर्डर से दहला बरेली, 6 साल पहले हुई थी पिता की हत्या, अब बेटों ने चाचा-भतीजे को को उतरा मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 13, 2025
Post views : 162

डबल मर्डर से दहला बरेली, 6 साल पहले हुई थी पिता की हत्या, अब बेटों ने चाचा-भतीजे को को उतरा मौत के घाट!

https://youtu.be/8IXPxjIvk_g उत्तर प्रदेश बरेली : जिले के फरीदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई इस दोहरे हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा, सूचना पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. इस हत्याकांड के आरोप में दो सगे भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही है. घटना बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में गुरुवार सुबह की है   जानकारी के अनुसार, फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी चाचा दौलत खान (55) और भतीजा रईस खान (26) अपनी बाइक से खेतों की तरफ जा रहे थे. रास्ते में आरोपियों ने इन्हें घेर लिया और गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गुरुवार सुबह-सुबह हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल शुरू की गई फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को चाचा-भतीजे की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकार फरीदपुर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे दो लोगों की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है हत्या के पीछे पुरानी रंजीत सामने आई है 2019 में डबल मर्डर हुआ था और उसी के बदले के चलते घटना की जानकारी सामने आ रही है फिलहाल हत्या के आरोप में दो भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है मामले की जांच की जा रही है जानकारी के लिए बता दें कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में 2019 में नन्हे खान और अख्तरी की हत्या हुई थी इसका आरोप मृतक दौलत खान सहित चार लोगों पर लगा था, आरोपी और मृतक दोनों एक ही परिवार के हैं गुरुवार को जिस दौलत खान की हत्या हुई है, वह 2019 के दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका था और इस वक्त जमानत पर बाहर आया था, बताया जा रहा है कि 2019 में जिस नन्हें खान की हत्या हुई थी, उसी के बेटों अब्बास और शरीफ खान ने गुरुवार को चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन