Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बोलेरो पलटने से परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्राओं की मौत, कई घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 4, 2025
Post views : 196

बोलेरो पलटने से परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्राओं की मौत, कई घायल!

  उत्तर प्रदेश महाराजगंज : जिले के धानी फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बोलेरो पलटने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना में बोलेरो चालक के अलावा सात छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं,आनन-फानन सभी को इलाज के लिए धानी CHC में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात छात्राओं व चालक को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं   जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमहा, करमहा बुजुर्ग, समरधीरा, विशुनपुर गांव की हाईस्कूल की 14 छात्राएं मंगलवार सुबह बोलेरो से विज्ञान विषय की परीक्षा देने महेशराम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी केंद्र पर जा रही थीं, धानी-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप छात्राओं को लेकर जा रही बोलेरो का टायर अचानक फट गया. इससे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई. इस हादसे में प्रीति, चांदनी पटेल व गायत्री गौड़ नाम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और सात छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई आसपास के लोगों ने दौड़ कर मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही धानी चौकी इंचार्ज नवनीत नागर और बृजमनगंज पुलिस मौके पहुंची. पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले धानी सीएचसी भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छात्राओं को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या दुर्घटना बोलेरो का टायर फटने से हुई है घायल छात्राओं को उपचार के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन