Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: IIT BHU गैंगरेप मामले में छात्रा के दोस्त की नहीं हो सकी गवाही, अब 17 जनवरी को होगी अगली सुनवाई!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 136

IIT BHU गैंगरेप मामले में छात्रा के दोस्त की नहीं हो सकी गवाही, अब 17 जनवरी को होगी अगली सुनवाई!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : IIT BHU में गैंगरेप केश में कोर्ट में सुनवाई जारी है सोमवार को इस मामले में बार एसोसिएशन की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी इसके बाद अब 17 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है मामले की सुनवाई के दौरान छात्रा के दोस्त को गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन गवाही नहीं हो सकी और अब अगली तिथि पर गवाही दर्ज की जा सकती है, दरअसल, IIT BHU की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट कुलदीप सिंह की अदालत में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई हड़ताल की वजह से नहीं हो पाई एजीडीसी के मुताबिक, इस मामले में अदालत में अभियोजन पक्ष के तीसरे गवाह महिला चिकित्सक डॉक्टर को भी गवाही के लिए तलब किया गया था इसके अलावा छात्रा का दोस्त एक छात्र भी कोर्ट में उपस्थित हुआ था, लेकिन बार एसोसिएशन के कार्य बहिष्कार के निर्णय की वजह से सुनवाई नहीं हुई और बयान भी दर्ज नहीं हो सके छात्र ने न्यायालय में उपस्थित होने पर उसके बार-बार क्लास छूटने व एग्जाम की तैयारी में दिक्कत आने की बात मौखिक रूप से कही, इस दौरान आरोपित कुणाल पांडे की तरफ से एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभी पीड़िता का बयान और बचाव पक्ष से जिरह की कार्रवाई जारी है. जिरह कार्रवाई पूरी किए बिना दूसरे गवाह को साक्ष्य के लिए कहा गया है, जबकि छात्रा का दोस्त खुद समय की मांग कर रहा है. आरोपी कुणाल के इस प्रार्थना पत्र पर एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता ने आपत्ति जताई है. बीते दिनों सुनवाई के दौरान पीड़िता की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर यह मांग की गई थी कि इंटर्नशिप करने के लिए 31 जनवरी तक उसे दूसरे शहर में जाना है, इसलिए मुकदमे को नियत तिथि पर उपस्थित न हो सकेगी, तब तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी जाए. फिलहाल इस मामले में अभी कोर्ट में एक भी दिन पेशी नहीं हो पाई है और जिरह भी आगे नहीं बढ़ रही है. अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन