Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दुर्घटना : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कर्मचारी की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 166

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में पंचायत राज विभाग की एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहचा और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पुरन नगर निवासी किरण देवी (47) पत्नी संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह पंचायत राज विभाग में कार्यरत थीं और सिकंदरपुर जमुनीपुर स्थित विभागीय कार्यालय में तैनात थीं। बताया गया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कुलवा गाढ़ा और बेत्थर के बीच सड़क पार करते समय या सड़क किनारे जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहचा भिजवाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पति संतोष कुमार, पुत्र विश्वास कुमार सिंह (22) और पुत्री आस्था सिंह (19) को छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन