Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में किसान की निर्मम हत्या, चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से वार, इलाके में हड़कंप!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Mar 12, 2025
Post views : 111

फतेहपुर में किसान की निर्मम हत्या, चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से वार, इलाके में हड़कंप!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर : फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के बड़ी संझिया गांव में मंगलवार को देर रात खेत में पानी लगाने नलकूप गए 50 वर्षीय किसान की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी सुबह परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, संझिया गांव के रहने वाले रामबरन यादव अविवाहित थे देर शाम खाना खाने के बाद वह खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकल गए सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने नलकूप की कोठरी के आसपास खून पड़ा देखा तो स्तब्ध रह गए कुछ ही दूरी पर किसान का रक्तरंजित शव भी पड़ा था हमलावरों ने धारदार हथियार से किसान के चेहरे, गर्दन और सीने पर वार कर हत्या की थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि घटना की जांच करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है हर एक पहलू की जांच की जा रही है दिवंगत के स्वजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं उनका भी संज्ञान लेकर जानकारी की जा रही है, मौके पर पहुंचे जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलु पर गहनता से जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन