Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पैमाइश के बाद बंधी मेड़ फिर गिराने का आरोप : 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 100

बांगरमऊ में जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, पीड़ित ने वीडियो और फोटो होने का किया दावा

उन्नाव। भूमि की पैमाइश और प्रशासन की मौजूदगी में मेड़ बंधवाने के बाद उसे दोबारा गिराए जाने का मामला सामने आया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर रुल्ल गांव निवासी जगतपाल ने पड़ोसी काश्तकारों पर लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचने, मेड़ गिराने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जगतपाल ने पुलिस को बताया कि गाटा संख्या 318ख में 0.0570 हेक्टेयर भूमि उसके और उसके भाइयों जगन्नाथ, शिवपाल व शिवलाल के नाम दर्ज है। खेत की मेड़ को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि मेड़ बांधने के दौरान नामजद लोगों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की थी। इस पर पीड़ित ने छह अगस्त को उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक, शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद उसने 28 सितंबर को दोबारा उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में उसकी भूमि की मेड़ बंधवाई गई। जगतपाल का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई के कुछ समय बाद ही नामजद लोग महिलाओं के साथ लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे और बंधी हुई मेड़ को गिरा दिया। तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेड़ गिराने के बाद आरोपितों ने भूमि पर कब्जा कर लिया। उसने घटना से संबंधित वीडियो और फोटो अपने पास होने की बात भी कही है। पीड़ित ने प्रशासन से जमीन से कथित कब्जा हटवाने और पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केशाना पत्नी सुमेर, सुनीला पत्नी कप्तान, गुड़िया पत्नी उमेश, राधा पत्नी डंभ​र, राज, मुन्ना, कृपाली, ओमप्रकाश, महेश, उमेश, रणवीर, सुखवीर और सिपाही पुत्र सुमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन