Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चोरी का खुलासा : जिस घर में किराए पर रही, वहीं से कर गई बड़ी चोरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 26, 2026
Post views : 498

महिला समेत दो गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण और नकदी बरामद

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घर में चोरी हुई, उसी घर में रह चुकी किराएदार महिला ने भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद की है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को शहर के एबी नगर निवासी मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ ने घर से जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान शक की सुई पुराने किराएदारों पर गई। टीम बनाकर की गई पड़ताल में पुलिस को अहम सुराग मिले। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में सदर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हुसैन नगर नहर पटरी के पास से इंदू पांडेय और कुलदीप सोनी को दबोच लिया। तलाशी में करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 1.75 लाख रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, तराजू से जेवरों का वजन कर उनकी बिक्री की तैयारी थी। पूछताछ में इंदू पांडेय ने बताया कि वह तीन साल पहले पीड़ित के घर में किराए पर रहती थी। उसी दौरान उसने घरवालों का विश्वास जीता और चाबी का इस्तेमाल कर स्टोर रूम से जेवर पार कर दिए। आरोपी महिला ने यह भी कबूला कि कुछ जेवर पहले ही लखनऊ में एक सर्राफा कारोबारी को बेच चुकी है और उस रकम से प्लॉट खरीदा। बाकी जेवर बेचने के लिए उसने कुलदीप सोनी से संपर्क किया था। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन