Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोधी समाज की हिस्सेदारी का मुद्दा उठाएंगे साक्षी महाराज : अखिलेश के बयान पर भी साधा निशाना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 121

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उन्नाव। भाजपा सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लोधी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया है। सोमवार को संसदीय कार्यालय पहुंचे सांसद ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार में समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन और केंद्रीय नेतृत्व तक इस मुद्दे को उठा चुके हैं। सांसद ने कहा कि लोधी समाज का भाजपा से पुराना जुड़ाव रहा है। ऐसे में चुनाव में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह पार्टी में लोधी समाज को अधिक टिकट देने की पैरवी करेंगे। अखिलेश यादव के ‘लोधी बनाम योगी’ बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष लोधी समाज को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सम्मानजनक हिस्सेदारी देना जरूरी है। सांसद निराला प्रेक्षागृह में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के काम को सामने रखा गया। सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में सही पोषण और देखभाल जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांव और मोहल्लों में यह जिम्मेदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र और सहायिकाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रवीण सिंह ‘नूतन’, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’ समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन