Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन : अखिलेश की हिरासत पर सपाइयों के तेवर तल्ख

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 225

सपाइयों ने उठाई रिहाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उन्नाव। दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की अनुमति दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाना और एसआईआर के मुद्दे पर सवाल करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना जनता की आवाज को दबाने जैसा है। सपाइयों ने कहा कि सरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि नेताओं को हिरासत में लेकर विरोध रोकना चाहिए।

अन्नू टंडन ने कहा, विपक्ष की भूमिका भी अहम

सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी अहम भूमिका होती है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव समेत हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा, सवालों से नहीं भाग सकती सरकार

सपा जिलाध्यक्ष जय चन्द्र विमल ने कहा कि जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की रिहाई, उनके मामलों में उचित कार्रवाई और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

अंकित सिंह परिहार बोले, लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जरूरी

प्रदर्शन में सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के फैसलों पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वालों को हिरासत में लेने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

बड़ी संख्या मे सपाई मौजूद रहे

प्रदर्शन में डॉ. आंचल वर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, नियाज खान, तनवीर खान, राम बरन कुरील, राधे लाल रावत, मोहम्मद इस्माइल, राजेश साधु यादव, राज कुमार लोधी, प्रशांत कटियार, सुरेश पाल, शरीफ खान, जितेंद्र रावत, मंजीत यादव, राजेश मिश्रा, राज कुमार चौरसिया, सतीश यादव, आरिफ शानू समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन