Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाजपा से दूरी बनाने के बाद धर्मेंद्र कश्यप ने बेटी-दामाद लखनऊ पहुंचे : अखिलेश यादव से बड़ाई नजदीकियों ने बरेली की सियासत में बढ़ाई हलचल।

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 518

बरेली।भाजपा से दूरी बनाने के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में पहुँचकर जोश भरी मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की इस मौके पर उनकी बेटी कीर्ति कश्यप व दामाद बृजभान भी मौजूद रहे।

मुलाकात में बरेली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत वरिष्ठ सपा नेता वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने इस राजनीतिक मुलाक़ात में चार चाँद लगा दिए।धर्मेंद्र कश्यप की अखिलेश यादव से मुलाकात ऐसे समयँ पर हुई है जब उन्होंने भाजपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से किनारा कर भाजपा को मानो मझधार में छोड़ दिया हो।भाजपा छोड़ने के बाद उनकी सपा प्रमुख से इस मुलाकात ने बरेली की सियासत में नए समीकरणों पर चर्चा को गर्म हवा दे दी है।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा देते समयँ पार्टी के भीतर घात राजनीतिक उपेक्षा और पिछड़े समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए थे और भाजपा से साथ न मिलने से आहत पूर्व सासंद ने अखिलेश यादव के साथ देश सेवा करने की ठानी जिसके चलते की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है।लखनऊ में हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बरेली की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।खासकर सपा के स्थानीय संगठन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और राजनीतिक रंग दे दिया है।धर्मेंद्र कश्यप लम्बे समयँ तक बरेली एवं आंवला क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे ऐसे में भाजपा से अलग होने के बाद उनका सपा के शीर्ष नेतृत्व के करीब जाना-आने वाले दिनों में जिले के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

बरेली में पूर्व से ही विधानसभा और संगठन स्तर पर सपा अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में है ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप जैसे अनुभवी नेता की अखिलेश यादव से मुलाकात ने सियासी हलकों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आने वाले दिनों में बरेली की राजनीति में कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।मुलाकात के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है इससे यह संकेत जरूर जाता है कि धर्मेंद्र कश्यप और सपा नेतृत्व के बीच राजनीतिक संवाद का सिलसिला आगे बढ़ सकता है।

हालांकि मुलाकात के बाद धर्मेंद्र कश्यप की ओर से सपा में औपचारिक रूप से शामिल होने को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन भाजपा से दूरी और इसके बाद सपा के राष्ट्रीयध्यक्ष से मुलाकात ने बरेली की सियासत में चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।अब बरेली जिले की जनता निगाह इस बात पर है कि अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद धर्मेंद्र कश्यप का अगला राजनीतिक कदम क्या हो सकता है और इसका बरेली की सियासत पर किस तरह का असर पड़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन