Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

1.70 लाख ठगे

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : लोहे की रॉड से हमला, दो घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 21, 2026
Post views : 243

माखी थाना क्षेत्र के विजयखेड़ा रूपऊ गांव की घटना, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के विजयखेड़ा रूपऊ गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नगेंद्र कुमार का अपने पड़ोस में रहने वाले रज्जन लाल और रोहित से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई, फिर दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में नगेंद्र कुमार समेत दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। गांव में अचानक हुए इस बवाल से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन