Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शिकायत देने थाने पहुंची महिला : बाहर मिली धमकी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 104

देवर और अज्ञात वकील पर मोबाइल तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

उन्नाव। पति से चल रहे विवाद को लेकर शिकायत करने सदर कोतवाली पहुंची महिला ने थाने के बाहर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। इससे पहले महिला ने पति से मिलने के दौरान देवर और एक अज्ञात वकील पर मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली खेड़ा निवासी प्रिया का पति विकास से करीब दो महीने से विवाद चल रहा है। महिला के मुताबिक, तीन अक्तूबर को वह दोपहर करीब एक बजे पति से मिलने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान देवर अभिषेक पुत्र श्रीराम और उसके साथ मौजूद एक वकील ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। प्रिया के मुताबिक, घटना के बाद वह मामले की शिकायत करने कोतवाली सदर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन